दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पीएम श्री पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी तथा विज्ञान ड्रामा प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहे । इस अवसर पर निर्णायकों द्वारा चयनित तीन प्रमुख मॉडलों तथा विज्ञान ड्रामा में चयनित प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री विक्रमाजीत चौहान वरिष्ठ शिक्षक श्री हरिहर भट्ट तथा नोडल अधिकारी श्री नवीन चंद्र पांडे प्रवक्ता सभी बाल वैज्ञानिकों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया । विज्ञान महोत्सव मे अन्य विद्यालयों से आए मार्गदर्शक शिक्षको तथा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया















